आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

लक्ष्य
लक्ष्य जीवन का सदा एक बनाइये,
अपने लक्ष्य की पूर्ति में जुट जाइये।
मेहनत कभी जाया नही जाता बच्चों,
मेहनत को ही अपनी आदत बनाइये।
रोज के अभ्यास से आप सीख जाओगे,
प्रतिदिन आप अभ्यास करते जाइये।
शिक्षा का कोई विकल्प नही होता बच्चों,
शिक्षा के लिए पूरे लगन से जुट जाइये।
आप सभी भारत के उज्ज्वल भविष्य हैं,
सुदृढ भविष्य के लिए मेहनत कर जाइये।
शिक्षा से ही आपकी अपनी पहचान बनेगी,
घर घर में शिक्षा का आप अलख जगाइए।
गरीबी भूखमरी से जंग लड़ने के लिए सदा,
शिक्षा को आप मजबूत हथियार बनाइये।
समय कठिन है घना अँधेरा दिख रहा चारों ओर
उम्मीद का आप चिराग जला रोशनी फैलाइये।
हारकर आप मंजिल से पहले कभी रुकिये मत,
मंजिल तक पहुँचने के लिए पूरी ताकत लगाइए।
रूचिका
रा. उ. म. विद्यालय तेनुआ
गुठनी सिवान बिहार

