पद्यपंकज Bihar Divas लोकतंत्र की जननी बिहार-ब्यूटी कुमारी

लोकतंत्र की जननी बिहार-ब्यूटी कुमारी


Beauty

चाणक्य का ज्ञान चंद्रगुप्त की पहचान, बुद्ध की तपस्या महावीर का अवतार, जनक नंदिनी सीता का श्रृंगार, लोकतंत्र की जननी बिहार।
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक,
सम्राट अशोक का कृति चिन्ह,
गांधी की कर्मभूमि चंपारण,
वीर कुंवर सिंह की ललकार,
लोकतंत्र की जननी बिहार।
ब्रह्मवादिनी मैत्रेयी का वेद ज्ञान,
आर्यभट्ट का आविष्कार,
विद्यापति का संसार,
राष्ट्रकवि दिनकर की हुंकार,
लोकतंत्र की जननी बिहार।
छठ महापर्व का त्यौहार,
लिट्टी चोखा का बाहर,
मिथिला पेंटिंग मंजूषा कला,
भाषाओं का समाहार,
लोकतंत्र की जननी बिहार।
बिस्मिल्लाह की शहनाई,
राजेंद्र प्रसाद का मेधा,
नालंदा का ज्ञान पुंज,
गंगा की पावन जलधार,
लोकतंत्र की जननी बिहार।
सोनपुर का पशु मेला,
अतिथि का होता सत्कार,
फाग कजरी की झंकार,
मां भारती के गले का हार,
लोकतंत्र की जननी बिहार।

ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक,
दलसिंहसराय,
समस्तीपुर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply