पद्यपंकज Uncategorized पर्यावरण संरक्षण – मनु कुमारी

पर्यावरण संरक्षण – मनु कुमारी



पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण है हमारा जीवन आधार,
जिससे सुरक्षित है और घर संसार।

मिट्टी, जल, वायु, अनल के संग,
आसमान में छाए इंद्रधनुषी रंग।

पेड़ बड़े उपकारी होते,
कड़ी धूप में छाया देते।

नदियां, पर्वत,वन और झरनें,
इनके उपकार का क्या हीं कहने।

पक्षी के कलरव पवन के शोर,
खींचें सबको संगीत की ओर।

हम सबकी प्यारी धरती मां,
देती हरपल ममता की छांव।

वन की कभी ना करें कटाई,
परिवेश प्रदूषण मुक्त हो भाई।

कचरे का करें उचित निपटान,
प्लास्टिक छोड़ें, बचाएं जान।

जल संरक्षण और पेड़ लगाएं,
अपना मानव धर्म निभाएं।

पानी को नहीं व्यर्थ बहाएं,
पक्षी को दाना,पानी पिलाएं।

प्राकृतिक संसाधनों का करें ना दोहन,
कहती सलमा और कहते रोहन।

पर्यावरण छेड़छाड़ से विपदा भारी,
पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी।

आओ हम एक पेड़ लगाएं,
पर्यावरण में हरियाली लाएं।

स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर,सुपौल

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply