आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
प्रणाम सर! — खुश रहो बच्चा,
जीवन में तुम आगे बढ़ना।
पढ़ाई करो अच्छा-अच्छा,
ज्ञान का दीपक सदा जलाना।
काम करो तुम अच्छा-अच्छा,
मेहनत से मत कभी घबराना।
सुबह उठो जल्दी बच्चा,
सूरज से पहले जग जाना।
दाँत साफ कर, स्नान करो तुम,
योग करो और स्वस्थ रहो तुम।
माता-पिता का मान बढ़ाना,
गुरुजनों का कहना मानना।
झूठ कभी तुम नहीं बोलना,
सबसे प्रेम से सदा बोलना।
समय बहुत अनमोल है बच्चा,
इसका करना सदुपयोग अच्छा।
पेड़ लगाओ, जल बचाओ,
स्वच्छ अपना विद्यालय बनाओ।
मिल-जुलकर सब आगे बढ़ना,
देश के लिए अच्छा काम करना।
प्रणाम सर! — खुश रहो बच्चा,
पढ़ाई करो हमेशा अच्छा।
काम करो और नाम कमाओ,
भारत का गौरव तुम बढ़ाओ।
कार्तिक कुमार
मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली 704318121

