आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
प्यारे बच्चें – आशीष अम्बर
कितना प्यारा है यह संसार।
बागों में आ गई देखो बहार।
चलो झूम कर नाचे गाएं।
हिल – मिल कर हम खुशी मनाएं।
हम बच्चें है कितने अच्छे।
कुछ भी हो पर मन के सच्चे।
पापा – मम्मी के हम प्यारे।
वे कहते हमें राज दुलारे।
आपस में हम मिलकर रहें।
बुराई हम किसी की न सहें।
पढ़ें – लिखें कुछ नाम कमाएं ।
समय को हम न व्यर्थ गवाएं।
जीवन हमारा है अनमोल।
बोले हम सबसे प्यारे बोल।
आशीष अम्बर
शिक्षक
जिला – दरभंगा
बिहार

