रंग मिल सब संग में -रामकिशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

रंग मिल सब संग में- पुष्पमाला छंद गीत

रंग सब मिल संग में।
कृष्ण राधा अंग में।।

गीत मिलकर गा रहें।
रूष्टता दिखला रहें।।
प्रीत है हर जंग में।
रंग सब मिल संग में।।०१।।

गाल गोरी लाल है।
शोखियों में हाल है।।
सोचते अनुषंग में।
रंग सब मिल संग में।।०२।।

बाँह डाले वे गले।
कृष्ण बनकर मनचले।।
ताल दे मिरदंग में।
रंग सब मिल संग में।।०३।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क- 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply