पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik समय की कीमत-बिंदु अग्रवाल

समय की कीमत-बिंदु अग्रवाल

समय बड़ा ही मूल्यवान है, इसे व्यर्थ न खोना,

समय पर जगना तुम सीख लो और समय पर सोना।

हर पल की कीमत समझो तुम, यह लौट कभी न आए,

जो समय का सम्मान करे, वह जीवन में सुख पाए।

आलस दूर भगाया जिसने, मेहनत को अपनाया जिसने,

अपने सपनों की मंज़िल को,अपने कदमों में पाया उसने।

जो बीत गया वह वक्त कभी फिर, वापस नहीं है आता,

जो इसका सदुपयोग करे, वही सफलता पाता।

समय बड़ा ही मूल्यवान है, इसे व्यर्थ न खोना,

समय पर जगना तुम सीख लो और समय पर सोना।

बिंदु अग्रवाल 

मध्य विद्यालय गलगलिया 

 किशनगंज बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply