पद्यपंकज Festival,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,पर्व त्योहार सूर्य षष्ठी –  रत्ना प्रिया

सूर्य षष्ठी –  रत्ना प्रिया


Ratna Priya

लेख सुनें तैयार

सूर्य षष्ठी –  रत्ना प्रिया

सूर्य षष्ठी का पर्व निराला, संस्कृति का उपहार है,
प्राणियों के जीवन-पोषण का सूर्यदेव आधार हैं।

सेवा, समर्पण भाव का, है स्वच्छता का संदेश यहाँ,
सामाजिक समरसता है औ श्रध्दापूर्ण व्यवहार यहाँ,
लोकआस्था का पर्व यह मिलजुल सभी मनाते हैं,
सूरसरि के पावन तट पर सूर्य को भोग लगाते हैं
सायं-प्रातः के अर्य्ग में ऋषियों के शोध विचार हैं।
प्राणियों के जीवन-पोषण का सूर्यदेव आधार हैं।

षष्ठी माता व्रती के संतानों की रक्षा करती हैं,
दीर्घायु, स्वास्थ्य हैं देती, सूनी गोदी भरती हैं,
देवसेना रूप हैं सविता, प्रखर प्राण है षष्ठी का,
सृष्टि के संचालन में योग, है आदित्य की दृष्टि का
नतमस्तक हो दिव्यपूंज का, प्रकट करते आभार हैं।
प्राणियों के जीवन-पोषण का सूर्यदेव आधार हैं।

श्रध्दा, पवित्रता, अनुशासन का, अद्भुत यह संयोग है,
प्रकृति के प्रति अभिव्यक्ति व्यक्त, करने का सुखद योग है,
खान-पान और संयम, नियम, शुध्दता हमें सिखाती है
पर्यावरण के मित्र बनें हम, प्रकृत्ति संदेश सुनाती है,
सुख-सौभाग्य प्रदात्री षष्ठी महिमा अपरम्पार है।
प्राणियों के जीवन-पोषण का सूर्यदेव आधार हैं।

रत्ना प्रिया
शिक्षिका (11 – 12 हिन्दी )
उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर
चंडी, नालंदा

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply