आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
उठ रहा है दिल में तूफान,आंखों में समुद्र उफन रहा है ,पर कहती है आत्मा तुम चुप रहो ।
देख रहे हो जो तुम,
वह मृग मरीचिका है,
मत जाओ वहां,वहां सिर्फ
सीसा है, टूटेगा तो चोट
लगेगी दिल को,पर चोट को दिखाना मना है।
बस करना है इतना
तुम चुप रहो।
क्या अच्छा है,क्या बुरा
इसपर न करो विचार व्यक्त,सब कुछ जानते हुए
भी तुम अनजान बने रहो,
क्योंकि कहती है ये दुनिया
तुम चुप रहो।।
पुरुषोत्तम कुमार
प्रधान शिक्षक
उर्दू प्राथमिक विद्यालय
लोदीपुर गोलघर अंचल पटना

