पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj व्यर्थ आडंबर- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

व्यर्थ आडंबर- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

व्यर्थ आडंबर

महँगी हो या सस्ती घड़ी,

सही समय ही सदा बताती।

लाख-करोड़ों की हो गाड़ी,

मंजिल तक ही सबको लाती।।

धनवानों या निर्धन का हो,

भोजन भूख मिटाता एक।

फिर किस बात का व्यर्थ दिखावा,

समझो मन में धर के विवेक।।

छोटा हो या बड़ा हो घर,

छाया दोनों एक ही देते।

रेशम हो या सूत के कपड़े,

तन को दोनों ही ढक लेते।।

ऊँचे महलों के बिस्तर पर,

नींद कभी ना बिकने आती।

मेहनत की हो सूखी रोटी,

मन को सच्चा सुख दे जाती।।

साधन चाहे जो मिलें,

काम एक ही होय।

व्यर्थ दिखावा छोड़कर,

सुखी रहे हर कोय।।

माया के इस जाल में,

मत उलझो नादान।

संतोषी ही सुखी है,

यही सत्य पहचान।।

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply