खाद्य सुरक्षा पर रखना ध्यान
सुरक्षित और स्वस्थ भोजन हो अपना।
तभी स्वास्थ्य बेहतर रहेगा अपना।।
मिलावटी खाद्य सामग्री पहचानें।
संतुलित आहार को अपनाना जानें।।
पोषक तत्व वाला भोजन करना।
समग्र स्वास्थ्य को पास में रखना।।
फास्टफूड से दूरी बनाएँ।
स्वच्छ एवं घरेलू भोजन को अपनाएंँ।।
बाजारू खाद्य सामग्री पर रखना ध्यान।
मिलावटी खाद्य सामग्री से कभी न बनना नादान।।
अगर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना है।
उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री हीं घर लाना है।।
खाद्य सामग्री के उपयोग पर रखो विशेष ध्यान।
तभी होगा बेहतर स्वास्थ्य और बनोगे बेहतर इंसान।।
मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चम्पारण
मो:-9955146027
0 Likes
