हमारे प्यारे शिक्षक – रवि कुमार तिवारी
हमारे प्यारे शिक्षक
क ख ग घ हमें सिखाते,
एक दो तीन की गिनती बताते।
गलती पर जो प्यार जताते,
सच्ची राह सदा दिखलाते।
अंधियारे में दीप जलाकर,
ज्ञान का सुंदर फूल खिलाकर।
हाथ पकड़कर चलना सिखाया,
दुनिया को पहचानना सिखाया।
डांट में भी छिपा दुलार,
करते हम पर खुशियां वार।
माता-पिता से दूजा नाता,
शिक्षक ही तो भाग्य विधाता।
आज झुकाते हम सब शीश,
दीजो हमको यह आशीष।
पढ़-लिखकर हम नाम कमाएं,
आपका यह मान बढ़ाएं।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
शिक्षक: रवि कुमार तिवारी
विद्यालय: उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहियरिया, चनपटिया, पश्चिम चंपारण
संपर्क सूत्र: 8517047062

