शीर्षक : – मेरा परिवार
प्यारा सा परिवार हमारा ,
छोटा सा संसार हमारा ।
नन्हा – नन्हा , प्यारी – प्यारी,
मिलजुल कर हम रहते हैं ।
प्यारा सा परिवार हमारा ,
जिसमें दादा – दादी रहते हैं ।
जब हम रात को सोते हैं,
तब प्यारी कहानियां कहते हैं ।
मम्मी – पापा कितने प्यारे हैं,
वें हमें कहते राज दुलारे है ।
जब हम कभी रूठते है,
वें ही हमें मनाते हैं ।
एक प्यारा सा भाई मेरा,
और एक छोटी बहन हमारी ।
सब जग से तो न्यारा है,
प्यारा सा परिवार हमारा ।
आशीष अम्बर
जिला – दरभंगा
बिहार

