आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
भाई तुम उन्हीं को देना वोट,
भाइयों, बहनों तुम अवश्य करना वोट, उन्हीं को देना वोट,
जो करे विकास की बात-कार्य, सारी बुराईयों पर करे चोट,
भाई तुम उन्हीं को देना वोट,
जात-पात-सम्प्रदाय से उठकर तुम अवश्य मतदान करना,
शिक्षा, रोजगार की जो करे बात, न दिखे जिसमें कोई खोट,
भाई तुम उन्हीं को देना वोट,
बिहार को प्रगति-पथ पर जो ले जाए, हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंचाए,
व्यक्तित्व, कृतित्व का ध्यान रखना, ईवीएम पर सही जगह करना चोट,
भाई तुम उन्हीं को देना वोट,
समाज को नेताओं से अधिक सुयोग्य नागरिकों की जरूरत है, ध्यान रखना,
तुम्हारे वोट की शक्ति अमूल्य है, ध्यान रखकर तुम सब करना वोट,
भाई तुम उन्हीं को देना वोट।
गिरीन्द्र मोहन झा

