पद्यपंकज Deshbhakti,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj चंपारण ने राह दिखाया – सीता राम राय

चंपारण ने राह दिखाया – सीता राम राय


Sita Ram Rai

लेख सुनें तैयार

चम्पारण ने राह दिखाया,
गांधी को अपने घर लाया;
शोषण की तस्वीर दिखाकर,
सत्याग्रह का प्रयोग कराया।
‘तीनकठिया’ ने ख़ूब सताया,
जनजीवन को किया बेहाल;
घर-घर जाकर,ठोक-बजाकर,
दिल ने पूछा, दर्द का हाल।
देख उन्हीं पद-चिन्हों को,
कई धीर सपूतों ने ठाना;
बेड़ियों -वंदिशों को थोड़ा,
सीखा पग-पग साथ निभाना।
घेरा डाला, डेरा डाला,
दृढ़ निश्चय का लिया सहारा;
नैतिक-विजय बड़ी मुस्काई,
‘महामानव’ जब उसे पुकारा।

रचयिता – सीता राम राय
मध्य विद्यालय, कोटवांपट्टी रामपुर, छपरा सदर, सारण

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply