आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
देश हमारा हरपल आगे।
भारत वासी जब-जब जागे।।
आदर देते हम-सब आएँ।
भारत माँ की जय-जय गाएँ।।
देव यहीं भूतल पर आते।
धन्य धरा को कर सब जाते।।
भूतल है सुंदर जब मेरा।
कौन लगाए सुरपुर फेरा।।
ज्ञान हमारा समरस ढाले।
विश्व जिसे ले अचरज पाले।।
पाठक बोला मन भरमाए।
चंदन माटी तिलक लगाए।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

