आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
आओ कर लें गुरुओं का गुणगान
गुरुओं से है अपनी ये पहचान
नादान थे,अंजान थे,
दे शिक्षा किया जीवन को आसान
गुरुओं से है…….
(1) बाधाओं से पार निकाला है,
कदम कदम पे हमको संभाला है
जब भी आई जीवन मे दुविधा
चुटकी में उलझन से निकाला है।।
आओ सभी, कर लें अभी
इन गुरुओं का सम्मान
शीश झुकाएं और करें प्रणाम
आओ कर लें…..
(2) संघर्षों की बात हैं समझाते
दुनियां में जीना भी सिखलाते
जगमग हो जाये शिक्षा से जीवन
ज्योति बनकर खुद भी जल जाते
स्वरा जान लो,ये मान लो
इनके आगे छोटे हैं भगवान
ईश्वर का दिया इन्होंने हमको ज्ञान।।
आओ कर लें गुरुओं…..
*डॉ स्वराक्षी स्वरा*✍️
खगड़िया ,बिहार

