पद्यपंकज हिंदी दिवस “हिन्दी है हमारी पहचान” -आशीष अम्बर

“हिन्दी है हमारी पहचान” -आशीष अम्बर


Kumkum

हिन्दी है भारत की पहचान,

हिन्दी से रोशन सारा जहान ।

माँ की ममता, पिता का मान,

हिन्दी से मिलता संस्कार महान ।

राजभाषा का गौरव लेकर,

हिन्दी विश्व पटल पर छाया ।

विद्या, विज्ञान और संस्कृति सुन्दर,

सकल जगत को यह कितना भाया ।

आओ इसे अपना बनाएँ सारे,

विश्व तक पहुँचाएँ द्वारे – द्वारे ।

भाषाओं के बीच रहे अग्रणी,

हिन्दी भाषा है इतनी धनी ।

चलो संकल्प हम सब लें आज,

हिन्दी भाषा रहे जग का सरताज ।

हिन्दी दिवस पर करें यही प्रण,

हिन्दी भाषा को करें सुरक्षित प्रतिक्षण ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply