आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मुझे मेरा बचपन लौटा दे
ए गुजरा हुआ समय,
मुझे मेरा बचपन लौटा दे।
थक चुकी हूं जीवन से,
मुझे मां की वह गोद दिला दे।।
वह गुड़ियों से खेलना,
वह मिट्टी के घरौंदे बनाना।
वह चुपके से दोपहरी में,
पेड़ों पर चढ़ जाना।।
ना किसी चीज की चिंता
ना पैसों का मोल,
जहां बस मीठी बोली से,
लेते थे हम सबको तोल।।
आज फिर से याद आ गया वह बचपन,
चल मुझे अब वहीं लौटा दे।
ए गुजरा हुआ समय,
मुझे मेरा बचपन लौटा दे।।
खुशबू कुमारी
मध्य विद्यालय गोला पंचायत जे पी कॉलोनी चंदवारा मुजफ्फरपुर

