पद्यपंकज padyapankaj,Shaikshik,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,संदेश मुजफ्फरपुर की सैर – स्वादों की बहार उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”

मुजफ्फरपुर की सैर – स्वादों की बहार उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”



लेख सुनें तैयार

मुजफ्फरपुर की सैर – स्वादों की बहार

उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”

 

मुजफ्फरपुर के ज़ायकों की, आज कराऊँ सैर बच्चों!

 

सबसे पहले बात करेंगे, शाही लीची प्यारी की,

रस से भरी, मीठी-मीठी, फलों की यह रानी है।

देश-विदेश में धूम मचाती, इसकी खास पहचान,

जिसने चखी एक भी लीची, हो गया वह इसका दीवान!

 

अब बारी है रसमाधुरी की, छेना और मेवे वाली,

केसर-इलायची के दूध में, डूबी मिठास निराली।

मुँह में रखते ही घुल जाए, चबाने की जरूरत नहीं,

ऐसी शाही मिठाई का, दुनिया में कोई सानी नहीं!

 

सुबह-सुबह जब महकें गलियाँ, कचौड़ी और जलेबी से,

पेट में चूहे कूद पड़ें, देर न हो फिर खाने में।

घुघनी-चाट, आलू की टिक्की, छोले और समोसे गरम,

तीखे-चटपटे स्वाद से, दूर हो जाते सारे गम।

 

कल्याणी और मोतीझील की, खीर बड़ी मशहूर,

देख के मुँह में पानी आए, भूख लगे भरपूर!

 

मीठा हो या तीखा हो, हर स्वाद यहाँ पर छाता है,

जो मुजफ्फरपुर एक बार आए, स्वाद नहीं भूल पाता है!

 

अगर स्वाद आ गया हो तो, ज़ोर से ताली बजाइए,

नहीं तो पाछे पछताओगे बच्चों!

 

स्वरचित रचनाकार :

उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”

डिसेंट एकेडमी वाया स्कूल

तुलसी पथ, लालापुल, रघुनाथपुर

अंचल – ब्रह्मपुर

जिला – बक्सर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply