पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik,पर्यावरण,प्रकृति पेड़ लगाएँ, प्रकृति को हरा-भरा बनाएँ -मृत्युंजय कुमार

पेड़ लगाएँ, प्रकृति को हरा-भरा बनाएँ -मृत्युंजय कुमार


Mritunjay Kumar

लेख सुनें तैयार

आओ, हम सब पेड़ लगाएँ,

प्रकृति को हरा-भरा बनाएँ।

हरियाली फैलाएँगे,
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएँगे।

एक-एक पेड़ लगाना है,
धरती को स्वर्ग बनाना है।

आओ, बच्चों! आगे आओ,
विद्यालय में पेड़ लगाओ।

आओ, मिलकर जागरूकता फैलाएँ,
जन-जन तक यह संदेश पहुँचाएँ।

पेड़-पौधे लगाना है,
हरियाली फैलाना है।

प्रकृति को अगर बचाना है,
हम सबको आगे आना है।

स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाना है,
हम सब को मिलकर पेड़-पौधे लगाना है।

आओ, मिलकर एक समूह बनाएँ,
प्रकृति संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाएँ।

मृत्युंजय कुमार
विशिष्ट शिक्षक (1–5)
NPS खुटौना यादव टोला
पताही, पूर्वी चंपारण

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply