पद्यपंकज Bhawna,padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,काव्य लेखन प्रभु राम आगमन – सुबाला कुमारी

प्रभु राम आगमन – सुबाला कुमारी


Subala Kumari

लेख सुनें तैयार

प्रभु राम आगमन – सुबाला कुमारी

आज हमारे घर प्रभु राम आ रहे हैं
इसलिए खुशियों के दीपक जला रहे हैं
नई बहुएं अंगना बुहार रही है
ललनाएं द्वार पर तोरण सजा रही है।

मन में उमंग और भक्ति का सवेरा है
हर एक दिल में बस खुशियों का डेरा है
फूलो की खुशबू से महक उठा है घर
दर्शन पाने को व्याकुल है सबके नयन सर।

शंख और ढोलक की गूँज रही तान है
राम नाम जप रहा आज हर इंसान है
वर्षों का इंतजार आज पूरा होने आया है
पावन चारणों ने जग को हरसाया है।

आरती की थाली में कपूर सजाया है
प्रभु के चरणों ने दुख दर्द भगाया है
द्वार -द्वार पर रंगोली की छटा छाई है
अयोध्या की पावन यह वेला मुस्कुराई है।

जय श्री राम के नारों से गूंजे आसमान है
धन्य हुआ जीवन धन्य हुआ ये समा है,
प्रभु राम के स्वागत में सब शीश झुका रहे हैं
आज हमारे घर प्रभु राम आ रहे हैं।।

सुबाला कुमारी
शिक्षिका
भागलपुर बिहार।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply