पद्यपंकज padyapankaj,sandeshparak,Shakshanik,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,अनुभव,नसीहत,शराब,संकल्प नशा मुक्ति अभियान-रवि कुमार तिवारी

नशा मुक्ति अभियान-रवि कुमार तिवारी


Ravi Kumar Tiwari

लेख सुनें तैयार

नशा मुक्ति अभियान
अंधेरे की इस दुनिया से, चलो अब पाँव खींचें हम,
कि टूटे ख्वाब जितने भी, उन्हें फिर से सींचें हम।
नशा जो ले गया छिनकर, हँसी माँ के कलेजे की,
उसी वीरान रस्ते पर, नया विश्वास खींचें हम।
जहरीला धुआँ बनकर, जो रग-रग में उतरता है,
सुकून-ए-जिंदगी को वो, पलक झपकें बिखरता है।
भला किस बात का गम है, जो बोतल में छुपाते हो?
ये कायरता है यारों, जो हर दम नशे की बोतल उठाते हो।
उठो, अब वक्त आया है, नया इतिहास लिखने का,
अंधेरे को मिटाकर के, नया प्रकाश लिखने का।
जवानी जल रही जिसकी, चिता के बीच शोले पर,
उसी हर एक परिंदे को, गगन का दास लिखने का।
छोड़ दो आज इस लत को, नया संसार अपनाओ,
बुलंदी की शिखाओं पर, तिरंगा तुम लहराओ।
तुम्हारी जीत से होगी, उदासी दूर दुनिया की,
चलो इस देश की खातिर, कसम तुम एक खाओ।
की नशे को दूर भगा कर अपने घर में खुसियां लाओ ।

रवि कुमार तिवारी
Computer science teacher
UMV LOHIARIA WEST CHAMPARAN

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply