आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
शिक्षा का दीप जलाना है- गीत
अब सबको राह दिखाना है।
शिक्षा का दीप जलाना है।।
चाहत सबकी नभ को छूना ।
शंकाओं का हल हो दूना।।
अनपढ़ का रोग मिटाना है ।
शिक्षा का दीप जलाना है।।०१।।
प्रश्नों का हल पाना सबको।
जीवन सफल बनाना सबको।।
अब सुरभित राह बनाना है।
शिक्षा का दीप जलाना है।।०२।।
प्रेम पाठ सिखलाना सबको।
आगे कदम बढ़ाना सबको।।
सबको सतपथ दिखलाना है।
शिक्षा का दीप जलाना है।।०३।।
गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

