तू आना कान्हा – पुरुषोत्तम कुमार
जब जब धरती पर बढ़े अत्याचार तू आना कान्हा
लेकर अवतार।
साथ में लाना दाऊ भैया को और लाना यशोदा मैया को।
जब जब द्रौपदी करे
पुकार तू आना कान्हा
लेकर अवतार।
जब जब पार्थ भटकने लगे
अपने कर्त्तव्य से हटने लगे
गीता का पाठ तू पढ़ाना माधव।
धर्म की मान बढ़ाने को
अधर्मियों को मार भगाने को तू आना कान्हा
लेकर अवतार।
पुरुषोत्तम कुमार
प्रधान शिक्षक
उर्दू प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर गोलघर अंचल पटना सदर।

