पद्यपंकज हिंदी दिवस हिंदी हमारी भावना – ब्यूटी कुमारी 

हिंदी हमारी भावना – ब्यूटी कुमारी 



साहित्य की आभा हिंदी, 

भारत की गौरव गाथा हिंदी।

वर्णों की वर्णमाला हिंदी, 

सबसे सुंदर भाषा हिंदी। 

हिंदी हमारी साधना, 

हिंदी हमारी भावना। 

भावों की गहराइयां से

हिंदी भाषा बोल। 

किताब के पन्ने खोल, 

हिंदी भाषा है अनमोल। 

हिंदी हमारी साधना, 

हिंदी हमारी भावना। 

भारतेंदु का साहित्य हिंदी, 

कहानी की किताब हिंदी। 

कवि की बोली हिंदी, 

कविता का भावार्थ हिंदी। 

हिंदी हमारी साधना, 

हिंदी हमारी भावना। 

भारतीय की अभिव्यक्ति, 

हिंद की आवाज हिंदी।

  ब्यूटी कुमारी 

   प्रधान शिक्षक 

    दलसिंहसराय 

    समस्तीपुर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply