मत कर अभी ब्याह मेरी मैया – नीतू रानी


Nitu Rani

लेख सुनें तैयार

मत कर अभी ब्याह मेरी मैया – नीतू रानी

 

मत कर अभी मेरी ब्याह मेरी मैया,

अभी न हुई ब्याह की लायक  मेरी मैया।

 

मुझे अभी स्कूल पढ़ने जाना है

मुझे भी पढ़ना है भाई-बहनों को पढ़ाना है,

ये नैया लगादो किनार मेरी मैया

मत कर अभी मेरी———-2।

 

पढ़-लिखकर कर आईपीएस बनूँगी

अपने परिवार का नाम रौशन करुँगी,

मेरे बढ़ते कदम को न रोक मेरी मैया

मत कर अभी मेरी —-2।

 

कम उम्र में न मुझे ब्याहो मेरी मैया

बचपन वाली स्वस्थ्य जिंदगी बिताने दो मेरी मैया,

मौत के घाट न उतारो मेरी मैया

मेरी जिंदगी को नरक न बनाओ  मेरी मैया

मत कर अभी मेरी——2।

 

जब मैं ब्याह की लायक बनूँगी

मैं आपकी मर्जी से शादी करूँगी,

आप जिससे शादी कराओगी उसी से करुँगी

बस इतना हीं कहना तूँ मान मेरी मैया,

मत कर अभी मेरी—–2।

 

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका,बाल विवाह पर स्वरचित गीत

स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply