शिक्षक – मनु कुमारी
शिक्षक देते शिक्षा दान।
पद है उनका बड़ा महान।।
जीवन का वो अर्थ बताते।
प्यार से सबकुछ हमें सिखाते।।
मुश्किलों में भी नहीं घबराते।
हल करने का यत्न बताते।।
चीज जो रहती पड़ी बेकार।
उनसे करते प्रयोग- नवाचार।।
हमें समझाते संस्कृति – संस्कार।
उत्तम हो अपना व्यवहार।।
सदाचार का देते ज्ञान।
जिनसे व्यक्तित्व बने महान।।
अच्छे शिक्षक का यही प्रमाण।
बच्चों का करें उत्तम चरित्र निर्माण।।
शिक्षक के गुण का नहीं बखान।
कहता है सारा वेद पुराण।।
स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर, सुपौल

