अखबार
मैं हूँ अखबार
कोरे कागज़ पर लिखा
झूठ- सच की चाशनी में लिपटा
रंग बिरंगा सा समाचार
मैं हूँ अखबार
विज्ञापनों से जमींदोज
चेहरे पर ,राजनीति की कलफ
लगाए हुए एक इश्तेहार
मैं हूँ अखबार
खबरों से पटे हर पन्नों
पर खबरों से ना कोई सरोकार
सिर्फ दिखता भ्रष्टाचार
मैं हूँ अखबार
सत्ता के संरक्षण में
धनलोलुप व्यापारियों का
दो पन्नो में सिमटा बाजार
मैं हूँ अखबार
राजनीति के चौथे स्तम्भ
संग करता साधनों का प्रचार
बना बैठा हूँ लाचार
मैं हूँ अखबार
सब देखते अपने चश्मे से
अखंड भारत का खंडित बाजार
लेता नित नये आकार
हाँ, मैं हूँ अखबार
हां, मैं हूं अखबार….
बेबी अर्चना
मध्य विद्यालय कुआड़ी
प्रखंडकुर्साकांटा जिला अररिया

