पद्यपंकज Jiwan parichay,Khushi,padyapankaj,Parichay,Prem,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj अमितेश: एक अनंत प्रकाश-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

अमितेश: एक अनंत प्रकाश-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

अमितेश: एक अनंत प्रकाश
जिसके नाम में छुपा है असीम का सार,
वो अमितेश है, गुणों का सुंदर उपहार।
सत्य की राह पर जिसके बढ़ते हैं कदम,
उसकी सादगी हर दिल का हर लेती है गम।
अमित है जिसका तेज, और असीम है आभा,
उसकी संगति में मिट जाती है हर बाधा।
आँखों में उसकी सलोने, प्यारे सपने पलते हैं,
उसे देखकर ही निराशा के अँधेरे ढलते हैं।
जैसे शांत समंदर में गहरा कोई राज़ छुपा हो,
जैसे सुबह की पहली किरण से कोई महक उठा हो।
वैसा ही पावन, वैसा ही निश्चल उसका स्वभाव है,
जीवन के हर रंग में उसका ही अनूठा प्रभाव है।
हे अमितेश! तुम सदा यूँ ही मुस्कुराते रहो,
अपनी अच्छाई से जग को तुम महकाते रहो।
लकीरें किस्मत की हमेशा तुम्हारा साथ दें,
खुशियों के पल तुम्हें दुआओं की सौगात दें।
धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply