पद्यपंकज Bhakti,padyapankaj,Parichay,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj दो राहें, एक गंतव्य-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

दो राहें, एक गंतव्य-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

दो राहें, एक गंतव्य

एक चला सूरज डगर, एक चाँद की चाल।
हिंदी-इंग्लिश मेल का, समझो सकल कमाल॥
ग्रेगोरियन की राह है, सूरज के अनुकूल।
ऋतुएँ समय बदलतीं, तिथि न पावे भूल॥
पच्चीस दिसंबर नियत कहावे। क्रिसमस का त्योहार मनावे॥
सूरज की परिक्रमा भाई। दुनिया को यह राह दिखाई॥
अपना पावन रूप पंचांग। चंदा की कलाएँ सब अंग॥
कृष्ण-शुक्ल की सुंदर माया। ताने-बाने रूप सजाया॥
तारीखें चलती नहीं, तिथि का यहाँ विधान।
अमावस की रात में, दीवाली दीप महान॥
सूरज-चाँद गति अंतर होई। ग्यारह दिन का जाने कोई॥
यह अंतर जो ठीक न थाई। तो हर पर्व बदल ही जाई॥
ऋषि-वैज्ञानिक चेतना जागी। नियम अधिक-मास हित लागी॥
तीजे साल मास एक जोड़ा। ऋतुओं संग मेल नहिं तोड़ा॥
चैत्र मास से शुरू हो, फागुन पर विश्राम।
सावन कजरी, फाग रंग, उत्सव के सब नाम॥
सौर और चंद्र का यह संजोग। हर्षित हो गाते सब लोग॥
विज्ञान और अध्यात्म समाया। अनुपम यह पंचांग बनाया॥
नव संवत्सर खुशियाँ लाता। जन-जन का यह भाग्य जगाता॥
प्रकृति भी करती नया सिंगार। चैत्र मास का जब उपहार॥
पूरब-पश्चिम का मिलन, देता ज्ञान अगाध।
संस्कृति का दीपक जले, मिटे सकल अवसाद॥
काल चक्र की चाल को, समझे जो इंसान।
सृष्टि के इस नियम का, करता है सम्मान॥
धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply