ज्ञान के प्रकाश पुंज – ब्यूटी कुमारी
ज्ञान के प्रकाश पुंज
त्याग तपस्या और तर्पण,
शिक्षक हैं ज्ञान के दर्पण,
अज्ञान तिमिर को मिटाते,
ज्ञान की ज्योति जलाते शिक्षक।
नव अंकुर को सींचकर तरु बनाते,
परिंदों को उड़ना सिखाते शिक्षक।
शिक्षा के बगिया में कलियों से
रंग-बिरंगे फूल खिलाते शिक्षक।
श्यामपट्ट पर उकेरा गया तस्वीर,
गढ़ता बच्चों का तकदीर,
छिपी हुई प्रतिभा को निखारते,
झुग्गी- झोपड़ी तक शिक्षा पहुंचाते
सच्चे मार्ग पर चलना सिखलाते,
मंजिल तक पहुंचाते शिक्षक।
सौरमंडल में सूर्य के प्रखर,
भूमंडल पर गुरु के ज्ञान प्रवर,
नीलेअंबर में टिमटिमाते सहस्त्रतारे
ध्रुवतारा को ढूंढ निकालते शिक्षक।
अ से अज्ञानी को ज्ञ से ज्ञानी बनाते
ज्ञान के प्रकाश पुंज हैं शिक्षक।
ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक
दलसिंहसराय
समस्तीपुर
ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक
दलसिंहसराय,
समस्तीपुर

