परीक्षा-नैना कुमारी 

खेलकूद में नहीं बिताना

 बच्चों अपना पूरा साल

आएगा मार्च होगी परीक्षा 

होगा तेरा बूरा हाल 

गणित के प्रश्न पत्र में होंगे

 ऐसे टेढ़े मेढे सवाल

हिंदी में भी होगा फंसाने 

व्याकरण का जाल 

अंग्रेजी में मैचिंग देखकर 

बच्चों छक्के छूट जाएंगे 

गेंद बल्ला बैडमिंटन कैरम 

काम वहां ना आएंगे 

पर्यावरण और हम के जीव जंतु 

कर देंगे बेहाल 

अगर पास ना हुए तो प्यारे

 घर में होगा बवाल 

थोड़ा खेलो ज्यादा पढ़ लो

 बच्चों तुम पूरे साल 

कितनी भी हो कठिन परीक्षा

नंबर मिलेंगे तुम्हें कमाल

नैना कुमारी 

प्रभारी प्रधान शिक्षिका 

प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या 

प्रखंड झंझारपुर जिला मधुबनी

संपर्क सूत्र -7561925364

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply