पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj रण संघर्ष-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

रण संघर्ष-धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

॥ रण संघर्ष ॥

तन थकता है, थक रहा, कभी धैर्य और चित्त।

फिर भी जारी रण है, मिलेगी अपनी मही ।।

जिस संघर्ष में हूँ मैं आज।

थकता तन और सब समाज।।

कभी धैर्य कभी चित्त हारे।

कभी आत्मा भी दुख धारे।।

समय, भाग्य और खुद से, लड़ता हूँ हर दिवस।

टूटे विश्वास में छिपा, नया एक नव ओज।।

फिर भी रण जारी है भाई।

खुद से समय से करी लड़ाई।।

भाग्य-विधाता को मैं बदलूँगा।

थकूँगा नहीं आगे ही बढ़ूँगा।।

भीतर एक अजीब सी हलचल,

सांसें भारी, रैन है बोझल।

आँखों में धुंधली परछाईं,

अपनों की सभा में एकांत।

घायल मन रोता अंदर ही,

जैसे प्यासा बीच सागर ही।

पर भीतर की वह दिव्य शिखा,

जिसने झुकना कभी न सीखा।

वह कहती है उठ ओ राही,

तू ही अपनी जीत का साक्षी।

माना कि विश्वास डगमगाया,

काली रातों ने तुझको घेरा।

पर भोर का सूर्य दूर नहीं,

तेरा पुरुषार्थ विवश नहीं।

समय प्रहार मार रहा जो,

कल सिर आँखों पर बिठाएगा।

यह जो भाग्य की लकीरें हैं,

हाथों की बस ये श्रृंखलाएँ हैं।

अपनी मेहनत के छैनी से,

इनको भी तुम काटोगे।

आज अंधेरा घना बहुत है,

पर तेरा धैर्य तना बहुत है।

लड़ते-लड़ते ही इतिहास बनेगा,

तेरा संघर्ष ही कल आलोक बनेगा।

धैर्य की डोर न टूटने पाए,

मन का सखा न रूठने पाए।

अंतिम सांस तक लड़ना होगा,

कदम-कदम आगे बढ़ना होगा।

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply