शिक्षा का महत्व – मृत्युंजय कुमार
हम शिक्षक हैं, हाँ! हम शिक्षक हैं,
बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक हैं।
ज्ञान की ज्योति से राह दिखाते,
स्नेह से उनका हाथ थामे आगे बढ़ाते।
पढ़-लिखकर ये बच्चे बनेंगे महान,
माता-पिता का बढ़ाएँगे सम्मान।
देश-दुनिया में अपना नाम करेंगे,
अपने गुरुजनों का सदैव मान करेंगे।
शिक्षा जीवन का अनमोल उपहार है,
यही सफलता का सच्चा आधार है।
शिक्षा पाकर कभी न करना अभिमान,
विनम्रता ही बनाती है इंसान महान।
आओ प्यारे बच्चों, आओ मिलकर संकल्प करें,
ज्ञान, संस्कार और सत्य के पथ पर सतत आगे बढ़ें।
तुम शिक्षा के सच्चे सिपाही बनो,
अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम ऊँचा करो।
मृत्युंजय कुमार
विशिष्ट शिक्षक (1–5)
NPS खुटौना यादव टोला
पताही,पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

