पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj शिक्षक – रिन्जु कुमारी

शिक्षक – रिन्जु कुमारी


Rinju Singh

शिक्षक – रिन्जु कुमारी

शिक्षक हैं ज्ञान के दीप महान,
करते हैं जीवन को रोशनवान।
अज्ञान का अँधियारा मिटाते,
सच्ची राह हमें दिखलाते।

कभी गुरु, कभी मित्र बन जाते,
जीवन के अच्छे पाठ पढ़ाते।
गिरकर फिर उठना सिखलाते,
मुश्किल में हिम्मत बढ़ाते।

नन्हे मन में सपने सजाते,
मेहनत का महत्व समझाते।
सच्चाई की राह दिखाते,
अच्छे इंसान हमें बनाते।

उनके ज्ञान का ऋण है भारी,
शिक्षा से महके दुनिया सारी।
आओ मिलकर शीश झुकाएँ,
अपने शिक्षक का मान बढ़ाएँ।

गुरु हैं जीवन की पहचान,
उनसे मिलता सच्चा ज्ञान।
शिक्षक को शत-शत प्रणाम,
उनसे ही रोशन है नाम।

रिन्जु कुमारी
प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला किरकिचिया
फारबिसगंज
अररिया, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply