पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj सच बोलो, आगे बढ़ो – कार्तिक कुमार

सच बोलो, आगे बढ़ो – कार्तिक कुमार


Kartik Kumar

“सच बोलो, आगे बढ़ो” – कार्तिक कुमार

दिल को खोलो, सच-सच बोलो,
मीठे-मीठे शब्द तुम बोलो।
सुबह उठकर शिक्षा से नाता जोड़ो,
ज्ञान की राह पर आगे बढ़ो।
दुःख नहीं, तुम सुख से नाता जोड़ो,
हँसते-हँसते जीवन को मोड़ो।
माता-पिता का कहना मानो,
उनका सदा सम्मान बढ़ाओ।
योग-ध्यान से नाता जोड़ो,
तन-मन को तुम स्वस्थ बनाओ।
प्रकृति से अपना नाता जोड़ो,
पेड़ लगाओ, धरती सँवारो।
होमवर्क पूरा करके खेलो,
खेल-खेल में आगे बढ़ो।
सुबह-शाम ईश्वर को ध्याओ,
मन में अच्छे भाव जगाओ।
अच्छे मित्रों से नाता जोड़ो,
मिल-जुलकर तुम आगे बढ़ो।
कार्तिक कुमार का यह संदेश,
पढ़-लिखकर बनो विशेष।
मेहनत करके नाम कमाओ,
पढ़-लिखकर तुम महान बन जाओ!

कार्तिक कुमार, योग शिक्षक
विद्यालय: मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल, वैशाली
शारीरिक शिक्षा शिक्षक
मोबाइल: 7004318121

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply