आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मेरी गुड़िया की शादी है – कार्तिक कुमार
मेरी गुड़िया की शादी है,
घर में आज खुशी ज्यादा है।
गुड़िया ने पहनी लाल चुनरिया,
लगती प्यारी सुंदर दुल्हनिया।
गुड़िया का दूल्हा आया है,
साथ में खुशियाँ लाया है।
मम्मी बोलीं—गीत सुनाएँ,
मिलकर सबको नाच नचाएँ।
पापा लाए मिठाई प्यारी,
सबने खाई बारी-बारी।
दादी ने आशीर्वाद दिया,
गुड़िया को सुंदर प्यार दिया।
भैया बोला—बैंड बजाएँ,
टुन-टुन करके धूम मचाएँ।
मैंने फूलों की माला लाई,
गुड़िया ने मुस्कान सजाई।
लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला खाएँ,
मिलकर खूब खुशी मनाएँ।
गुड़िया की शादी खूब निराली,
सजी हुई है उसकी सवारी।
हँसते-गाते सब घर आए,
गुड़िया को शुभकामनाएँ लाए।
मेरी गुड़िया सबसे प्यारी,
उसकी शादी सबसे न्यारी।
प्रस्तुति: कार्तिक कुमार
विद्यालय: मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल, वैशाली
मोबाइल: 7004318121
पता: कटरमाला, प्रखंड गोरौल, जिला वैशाली, बिहार

