ऐ बच्चा, स्कूल जाओ – कार्तिक कुमार


Kartik Kumar

 ऐ बच्चा, स्कूल जाओ – कार्तिक कुमार

ऐ बच्चा, स्कूल जाओ, ज्ञान की ज्योति जलाओ।
सुबह उठकर माता-पिता को, प्रणाम कर आशीर्वाद पाओ।
नित्य करो तुम आसन-प्राणायाम, तन-मन स्वस्थ बनाओ।
शांत चित्त से ध्यान लगाकर, मन में शांति लाओ।

स्वर्वेद रोज पढ़कर बच्चा, सुंदर चरित्र बनाओ।
सत्य, प्रेम और सदाचार से, जीवन सफल बनाओ।
गुरुजनों का मान करो तुम, उनसे ज्ञान कमाओ।
मिल-जुलकर सब साथ रहो, प्रेम का दीप जलाओ।

विद्यालय को मंदिर मानो, रोज समय पर जाओ।
पढ़-लिखकर अपने जीवन में, ऊँचा लक्ष्य बनाओ।
एक पौधा हर बच्चा रोपे, धरती को हरियाली दो।
पेड़-पौधों की सेवा करके, प्रकृति को खुशहाली दो।

जल बचाओ, वृक्ष बचाओ, पर्यावरण सजाओ।
स्वच्छ हवा और स्वच्छ धरा का, सुंदर जग बनाओ।
बड़ों का सम्मान करो, छोटों से स्नेह जताओ।
मेहनत, सेवा और संस्कारों से, अपना नाम कमाओ।

योग, ध्यान और स्वर्वेद से, जीवन को महकाओ।
ऐ बच्चा, स्कूल जाओ, संस्कारों से देश सजाओ।

कार्तिक कुमार

मध्य विद्यालय कटरमाला
गोरौल, जिला–वैशाली, बिहार
मोबाइल: 7004318121

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply