आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
प्यारी सोनाक्षी
प्यारी-प्यारी सोनाक्षी,
सबसे अच्छी और न्यारी।
हँसती रहती हरदम वह,
लगती जैसे फूलों की क्यारी।
पढ़ती-लिखती मन लगाकर,
चलती सबको साथ मिलाकर।
बड़ों का करती सदा सम्मान,
रखती सबका ऊँचा मान।
खेलती-कूदती खूब निराली,
है वह सबकी राजदुलारी।
सपने अपने पूरे करना,
जीवन में खूब आगे बढ़ना।
प्रस्तुति
वर्ग शिक्षक – कार्तिक कुमार
मध्य विद्यालय कटारमाला, गोरौल
मोबाइल: 7004318121

